JHARKHAND : सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा डीए मिलने का रास्‍ता साफ

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार के कर्मियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) मिलने का रास्‍ता साफ हो गया है। वित्त विभाग ने डीए बढ़ोतरी का संकल्‍प 12 अक्‍टूबर को जारी कर दिया गया है। कैबिनेट ने 10 अक्‍टूबर को डीए बढ़ाने की मंजूरी दी थी।

जारी संकल्‍प में कहा गया है कि केन्द्र सरकार द्वारा अपने कर्मियों को 1 जनवरी, 2016 के प्रभाव से सप्तम वेतन पुनरीक्षण का लाभ अनुमान्य किया गया है। केन्द्रीय कर्मियों को पुनरीक्षित वेतनमान में 1 जुलाई, 2022 के प्रभाव से महंगाई भत्ते की दर को 34% से बढ़ाकर 38% किया गया है।

केन्द्र के अनुरूप राज्य कर्मियों को वर्तमान पुनरीक्षित वेतनमान में 1 जुलाई, 2022 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में संशोधन के लिए विचार के बाद राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है।

राज्य के सेवीवर्ग को 1 जुलाई, 2022 के प्रभाव से वेतन का 38% महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाय। मूल वेतन पर महंगाई मत्ता देय है। विशेष वेतन / वैयक्तिक वेतन इत्यादि पर देय नहीं होगा।

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।