Jharkhand Weather

JHARKHAND : अलर्ट जारी, दीपावली के दिन इन जिलों में चलेगी तेज हवा, बारिश संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड सहित पूरे देश में 24 अक्‍टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। रांची मौसम केंद्र ने दीपावली को लेकर राज्‍य के लिए स्‍पेशल बुलेटिन जारी किया है। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके मुताबिक राज्‍य के कई जिलों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

राज्‍य में कई जगह तेज हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 17 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्‍मीद है।

यहां बारिश संभव

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में सामान्‍यत: बादल छाये रहेंगे। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

यहां चलेगी तेज हवा

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रांची, खूंटी जिले में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

रांची की स्थिति

रांची शहर में सामान्‍यत: बादल छाए रहेंगे। मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्‍मीद है।