भारत-दक्षिण अफ्रीका ODI मैच : रांची में कल से होगी टिकट की बिक्री

झारखंड खेल मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा ODI मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होगा। इसके लिए टिकट की बिक्री 6 अक्‍टूबर से शुरू होगी। टिकट ऑनलाइन भी मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक दूसरे ODI मैच के लिए टिकट 6 अक्‍टूबर से स्टेडियम के West Gate के पास बने काउंटर से मिलेगा। टिकट की बिक्री सुबह 9 बजे से संध्या 4 बजे तक होगी। लंच ब्रेक 1 बजे से 2 बजे तक होगा।

जेएससीए सचिव ने बताया कि दर्शक Paytm के एप पर ऑनलाइन भी टिकट बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट Paytm app, Paytm Insider app, and www.insider.in web द्वारा खरीदा जा सकता है।

टिकट काउंटर से एक व्यक्ति को अधिकतम 3 टिकट ही मिलेगा। इसके लिए आधार कार्ड का फोटो कॉपी देना अनिवार्य होगा।

ये है टिकट की कीमत