टेक ऑफ कर रहे विमान के इंजन में लगी आग, देखें वीडियो

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश की राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टल गया। टेक ऑफ से पहले विमान के इंजन में आग लग गई। हालांकि समय रहते विमान रोक दिया गया।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार को आईजीआई हवाईअड्डे पर हुआ। इंडिगो का एक विमान दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने जा रहा था। विमान के इंजन से पहले चिंगारी निकली। फिर आग लग गई।

ये हादसा टेक ऑफ से पहले ही हुआ। जानकारी मिलते ही विमान को टेक ऑफ करने से रोक दिया गया। सौभाग्य से एयरबस A320ceo विमान सुरक्षित रूप से रुक गया। इस घटना में किसी को कुछ नहीं हुआ।

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।