कर्मचारियों को इस माह से मिलेगा 38 फीसदी महंगाई भत्ता, आदेश जारी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में इजाफा कर दिया है। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए मिलेगा। इससे अब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा।

मोदी सरकार ने कर्मचारियों का डीए 34 से बढ़कर 38 फीसदी कर दिया है। यह 1 जुलाई, 2022 से लागू होगा। कर्मचारियों को जुलाई और अगस्त का डीए का एरियर भी मिलेगा।

डीए बढ़ने का लाभ 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। सभी को उनके ग्रेड के हिसाब से महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई राशि मिलेगी।