दुमका की दूसरी बेटी ने भी तोड़ा दम, आरोपी को फांसी देने की मांग

झारखंड अपराध मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के दुमका जिले की दूसरी बेटी ने भी दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान 7 अक्‍टूबर को रिम्‍स लाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है।

जानकारी हो कि झारखंड की उपराजधानी दुमका के जरमुंडी थाना की भालकी पंचायत के भालकी गांव की यह घटना है। गांव की युवती को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया था। इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया था।

रांची रिम्स लाये जाने के दरम्यान रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी राजेश राउत को फांसी देने की मांग की है। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी हो कि इससे पहले भी दुमका की एक बेटी को इसी तरह पेट्रोल डालकर जला दिया था। रिम्‍स में इलाज के दौरान वह भी जिंदगी की जंग हार गई थी। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कि‍या गया था। उसइके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।