दीपावली पर भक्ति जागरण सह रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के सगमा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटहर कला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप दीपावली के शुभ अवसर पर युवा क्लब के तत्वावधान में भक्ति जागरण सह रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंचायत की मुखिया कलावती देवी, झारखंड अगेंस्ट करप्शन के जिलाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और उप मुखिया मृत्युंजय यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मुखिया कलावती देवी ने उपस्थित दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि भक्ति जागरण कार्यक्रम आपके लिए ही है। सभी लोग शांतिपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लें। राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम दिल बहलाने का एक मात्र साधन है। सौहार्दपूर्ण तरीके से शांति भंग न करते हुए भक्ति जागरण कार्यक्रम का लुफ्त उठाएं।

वाराणसी से आई गायिका संदीपा राज ने भक्ति गानों की गंगा बहाई। पूनम राज और आरती कुमारी ने अपने डांस से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने रातभर कार्यक्रम का भरपूर लुफ्त उठाया।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र राम, समाजसेवी नरेश पासवान, अरविंद यादव, अजय कुमार पीएसके, सुनील कुमार, रामेश्वर राम, संजय ठाकुर, अनुज ठाकुर, दीनानाथ विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, निरंजन विश्वकर्मा सहित दर्शकगण उपस्थित थे।