आर्मी की तैयारी कर रहे युवाओं ने दौड़ प्रतियोगिता में लिया भाग, जीता पुरस्‍कार

झारखंड
Spread the love

  • प्रतियोगिता के प्रारंभ से समापन तक लगते रहे देशभक्ति के नारे

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड की पोबी पंचायत अंतर्गत ग्राम शानडीह सदाबहार खेल मैदान में जयहिंद युवा संगठन परगोडीह के तत्वावधान में रविवार को 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय, इंडियन नेवी कमांडेंट जूनियर अविनाश कुमार, आर्मी विंग मुकेश यादव ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। राष्ट्रगान के बाद दौड़ प्रतियोगिता शुरू हुई।

इंडियन नेवी जूनियर कमांडेंट अविनाश कुमार, आर्मी विंग मुकेश यादव ने सेना भर्ती की तैयारी करने से लेकर आर्मी सेवा में जाने तक की विस्तृत जानकारी दी। ब्‍यूरो के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि‍ अग्निवीर ही युवाओं का तकदीर बदलेंगे। विश्व में भारत सर्वाधिक युवा शक्ति का राष्ट्र है। अपनी असीम ऊर्जा का सदुपयोग राष्ट्र नवनिर्माण में करने की जरूरत है। डालसा विधिक सहायता केंद्र जमुआ प्रखंड पीएलवी सुबोध कुमार साव, मध्य विद्यालय पोबी के सहायक शिक्षक द्वारिका रजक ने भी विचार व्यक्त किए।

प्रतियोगिता में प्रथम करण कुमार राय सांखो देवरी, द्वितीय चंदन कुमार हाजरा लताकी, तृतीय प्रियांशु कुमार राय परगोडीह को नकद पुरस्कार राशि, मेडल, कप देकर सम्मानित किया गया। चतुर्थ सतीश कुमार यादव शानडीह, पंचम विक्की कुमार शर्मा चकमन्जो, षष्ठम रितेश कुमार साखो, सप्तम अजय हाजरा लताकी, अष्टम मो आमिर काजीमगहा, नवम नीरज पाण्डेय लताकी, दशम मंटू कुमार यादव भाटडीह, ग्यारहवीं नितेश कुमार राय परगोड़ीह, बारहवें स्‍थान पर करण कुमार वर्मा रहे। युवाओं को मेडल से सम्मानित किया गया।

अगले तीन माह के बाद प्रतियोगिता का पुनः आयोजन होगा। प्रथम पुरस्कार पांच हजार नकद होगा।

प्रतियोगिता के आयोजन में परगोड़ीह के विवेक कुमार रायी, अजीत राय, सिकंदर राय, संजू राय, रोहित राय, सुभाष राय, हिमांशु कुमार, अमित कुमार राय, शानडीह के विजेंद्र यादव, मनोज सिंह, चकमंजों के रंजीत शर्मा, विमल सिंह, बदडीहा 2 के सोनू कुमार, जगन्नाथडीह मिर्जागंज के रिंकू कुमार, करहाडीह के विक्रम सिंह, सुजीत कुमार की भूमिका रही।