Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

30 सितंबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

फैसला लेने में समर्थ होंगे। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद हो सकता है। अपने उदार स्वभाव से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। ऑफिस के किसी काम में थोड़ी थकावट आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। छुपी हुई ख़ासियत दूसरों के सामने उजागर हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

कोई नया कार्य मिल सकता है। विज्ञान के विद्यार्थी के लिये दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। पहले किये गये किसी काम में प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सहयोगी या प्रेमी एक दूसरे के साथ समय बितायेंगे। रूके हुए काम भी पूरे होंगे। स्वाथ्य उत्तम रहेगा। किसी भी विवाद से दूर रहने की कोशिश करें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

जीवनसाथी भावनाओं को समझेंगे। मन की बात जानने की कोशिश करेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। खास काम को पहले निपटाने की कोशिश करेंगे। काम में पूरी सफलता मिलेगी। अगर कुछ दिनों से किसी निजी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उससे निजात पाने के लिये किसी दोस्त की मदद मिल सकती है। दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

प्रॉपर्टी डीलर्स की डील पक्की हो जायेगी। माता अपने बच्चों को कोई पसन्दीदा भोजन बना कर खिला सकती हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। महिलाओं को अपने पति का सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल रहेगी। कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। शत्रुओं का नाश और और संकटों से बचाव होगा। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। उल्लास से भरे रहेंगे। कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे। उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। कोई करीबी व्यक्ति मदद की मांग कर सकता है। छात्रों को मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी। व्यस्त रहने से थकान का होना निश्चित है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

अपने मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बातों में उलझने से बचना चाहिए। किसी जरूरी काम को पूरा करने सफल रहेंगे। परिवार वालों के साथ घर में ही भगवान का ध्यान लगायेंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते ठीक रहेंगे। घर में सकारात्मकता आयेंगी। करोबार में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

धन लाभ के योग हैं। विद्यार्थी के लिए दिन समान्य रहने वाला है। मेहनत जल्द ही रंग लायेगी। समझदारी के साथ काम करेंगे। कारोबार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

सकारात्मक सोच सफलता दिलाने में मदद करेगी। दिन बेहतर रहेगा। जीवन को और अच्छा बनाने के लिए कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन समान्य रहने वाला है। वरिष्ठ को अपनी बात कहने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंद से भरपूर समय बीतेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

संभलकर फैसला लेने से धन संबंधी कोई काम पूरा हो जायेगा। दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल से थोड़ा परेशान रहेंगे। धैर्य बनाये रखना चाहिए। विवाहित अपने साथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। उन्हे कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। सभी परेशानियाँ दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

रोजगार में बढ़ोतरी होगी। कुछ लोगों का व्यवहार चिंता का कारण बनेगा। समाज में मान-सम्मान बनाये रखने के लिये कोशिशें जारी रखनी होगी। घर में किसी मामले को लेकर उलझन हो सकती है। गुस्से और जुबान पर सयम रखें। विवादों से बचकर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जायेंगे। जरूरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग मदद के लिए तैयार रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

समय लगभग सही रहेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे। परिवार के किसी अहम मुद्दे पर अपना फैसला दृढ़ रखेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। समाज में अलग पहचान बनेगी। घर पर ही परिवार वालों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे, जिससे मन को ताजगी का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत की दृष्टि से अच्छा महसूस करेंगे।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन रोजगार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। व्यस्त रह सकते है। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। जल्द ही कोई बड़ा लाभ होगा। अपने काम को अच्छे से गति दे सकेंगे। जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत मिलेगा। परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)