Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

29 सितंबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, , , , के, को, हा)

अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दिन भागदौड़ भरा रहेगा। शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। वे कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। अनजान लोगों के ऊपर अधिक भरोसा मत कीजिए।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय गुजारने का मौका मिल सकता है। शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धन से जुड़े हुए मामलों में सतर्क रहना होगा। किसी को पैसा उधार मत दीजिए। यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन मिलाजुला रहेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कीमती चीजों को संभाल कर रखें। जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

मीन (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। आखिर में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)