महिला ने खरीदे हजारों के समान, पैसा देने के बदले झाड़ रही थी रौब, पुलिस पहुंची तो खुला बड़ा राज

मध्य प्रदेश अपराध देश
Spread the love

मध्‍य प्रदेश। महिला ने दुकान से कई समान खरीदे थे। इसका पैसा देने के बदले दुकानदार पर रौब झाड़ रही थी। शिकायत मिलने पर पुलिस पहुंची। इसके बाद बड़ा राज खुला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।

यह मामला इंदौर का है। गिरफ्तार महिला का नाम नीलम पाराशर है। दरअसल, महिला खुद को एसडीएम बता रही थी। उसने दुकान से हजारों रुपये की खरीदारी की थी। भुगतान करने की जगह दुकानदार पर रौब झाड़ रही थी। इसके बाद उसकी शिकायत पुलिस से की गई।

शिकायत के बाद इंदौर क्राम ब्रांच की टीम वहां पहुंची। महिला से पूछताछ की। इसमें पता चला कि वह नकली एसडीएम है। उसके पास से टीम को दर्जनों फर्जी पत्र मिले हैं। पूछताछ में पता चला है कि वह सरकारी नौकरी और तबादले के नाम पर भी लोगों से वसूली करती थी। उसके साथ कई और व्‍यक्ति शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक नीलम कपड़ा व्‍यापारियों से समान खरीदकर पैसे नहीं देती थी। हमेशा एडीएम होने का रौब झाड़ती थी। उसे धमकी देती थी। इस बारे में पीड़ि‍तों ने क्राइम ब्रांच को शिकायत की थी।

गिरफ्तार महिला के पास से राज्‍यपाल मंगू भाई के नाम से नियुक्ति पत्र सहित कई विभागों के फर्जी नियुक्ति पत्र भी मिले हैं। क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है। उसे महिला थाने के हवाले कर दिया गया है।

गिरफ्तार महिला एमपी सिविल सर्विस में जाना चाहती थी। उसने कई बार परीक्षा भी दी थी। हालांकि पास नहीं कर पाई। फिर उसने एसडीएम बनकर लोगों से ठगी करने और धमकाने का धंधा शुरू किया।