गोस्सनर कॉलेज के मास कॉम के विद्यार्थियों ने दूरदर्शन की कार्य प्रणाली को जाना

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग के 20 विद्यार्थियों ने रांची दूरदर्शन केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग और प्रो मीना झा ने इसका नेतृत्व किया।

कार्यक्रम प्रमुख देशबंधु कार्यी ने विद्यार्थियों को दूरदर्शन की जानकारी दी। भ्रमण में दूरदर्शन के स्टूडियो, पावर सप्लाई रूम, संपादन कक्ष सहित अन्य विभागों को भी विद्यार्थियों ने नजदीक से देखा। उनके कार्यों को जाना।

स्टूडियो में लाइव, टेलीप्रोमटर, लाइट्स, प्रोफेशनल कैमरा, क्रोमा स्क्रीन आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इंजीनियरिंग असिस्टेंट विमलेंदु पाठक ने तकनीकी विभाग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यूज एंकर को एंकरिंग के दौरान स्क्रिप्ट, स्किल, तकनीक की जानकारी होना चाहिए। प्रस्तुतिकरण का भी खास ध्यान रखना चाहिए।

संपादन कक्ष में संपादक अनुज कुमार ने संपादन की अलग-अलग तकनीक, संपादन के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें साउंड और वीडियो का सही सामंजस्य, इफेक्ट्स आदि के बारे बताया। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का भी उत्तर दिया।

प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव गोविंद झा ने दूरदर्शन के लिए समाचार लिखने के तरीक, श्रोता, शब्दों का चयन, प्रस्तुतिकरण आदि की जानकारी दी।

प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव अमित कुमार ने युवाओं के लिए प्रसारित होने वाले विशेष कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की भागीदारी के बारे भी बताया।

एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने प्रसारित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और दूरदर्शन से जुड़ने एवं करियर की संभावनाओं के बारे भी विस्तार से जाना।

इस भ्रमण में रिया, गौरव, अभिजीत, देव, शिवानी, किरण, विकास, निशा, काजल सहित अन्य शामिल थे।