मुंबई। दुर्गा पूजा पर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी धूम मचाने आ रही है। फिल्म निर्माता और डीआरजे म्यूजिक के संचालक राज जयसवाल की फिल्म ‘धर्मा’ संपूर्ण भारत में एक साथ रिलीज किया जायेगा।
डीआरजे रिकॉर्ड्स के बैनर तले बनी फिल्म इस फिल्म में भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह दिखेंगे। इसका निर्माण राज जयसवाल ने किया है। निर्देशन की कमान अरविंद चौबे ने संभाली है।
फिल्म में पवन सिंह की जोड़ी काजल राघवानी के साथ बनाई है। इसमें ब्रजेश त्रिपाठी, प्रकाश जैस, संजय वर्मा, आलोक सिंह और दक्षिण फिल्मो के नामचीन खलनायक सयाजी शिंदे नजर आयेंगे। अभिनेत्री चांदनी सिंह और सृष्टि पाठक विशेष गाने पर थिरकते दिखेगी।
फिल्म लेखक सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव हैं। संगीत छोटे बाबा, मधुकर आनंद, छोटू रावत, गीत प्यारे लाल यादव, छोटू रावत, रजनीश चौबे, सत्या सबरकर, प्रेमसागर सिंह व प्रकाश बारूद का है। छायांकन मुकेश शर्मा, डांस रिक्की गुप्ता एवं संजीव वर्मा का है।
फिल्म सम्पूर्ण भारत में रिलीज कर रहे 24 फ्रेम एंटरटेनमेंट और सुमित आर्ट के डिस्ट्रीब्यूटर चंद्र मोहन बी वर्मा कहते है कि दुर्गा पूजा वीक भोजपुरी सिनेमा के लिए हमेशा से अच्छा रहता है। इस वीक में व्यवसाय में खूब तेजी होता है। इसीलिए हमलोगों ने फिल्म दुर्गा पूजा पर रिलीज करने का फैसला किया है।
- खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाएं।
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8