लेट्स टॉक में शामिल हुए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक सौरव एवं निशी

बिहार देश
Spread the love

  • अपने प्रयासों की दी जानकारी

पटना। टीचर्स ऑफ बिहार के तत्‍वावधान में लेट्स टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2022 के लिए बिहार से चयनित शिक्षक सौरव सुमन और शिक्षिका निशी कुमारी शामिल हुए।

चयनित शिक्षक क्रमश: ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय सुपौल और उच्च माध्यमिक विद्यालय, खुसरूपुर, पटना में पदस्‍थापित हैं।

जानकारी हो कि लेट्स टॉक में शिक्षकों की विजय गाथा को सार्वजनिक कि‍या जाता है। बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार ने इस कार्यक्रम को आयोजित करता है। कार्यक्रम को टीम टीचर्स ऑफ बिहार के सदस्य डॉ विनोद कुमार उपाध्याय एवं खुशबू कुमारी ने मॉडरेट किया।

कार्यक्रम में शिक्षक एवं शिक्षिका ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए किए अपने प्रयासों को भी विस्‍तार से बताया। उन्होंने कहा कि सभी टीचर्स प्रतिभावान होते हैं। उन्हें अपने कार्यों को सहेजने और उसके डाक्यूमेंट्सन पर ज्यादा ध्यान देने की ओर काम करना चाहिए।

टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर पटना जिले के शिक्षक शिव कुमार ने कहा कि बिहार में ऐसा पहली बार हुआ है कि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने जा रहे शिक्षकों ने पुरस्कार ग्रहण के पूर्व ही अपने उत्कृष्ट कार्यों के बारे में जानकारी दी।

शिक्षकों ने इस लेट्स टॉक से जुड़े शिक्षक एवं दर्शकों के सवालों का भी जवाब दिया। यह जानकरी प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक-मृत्युंजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से दी।