आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। अपर बजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की विशेष बैठक सुमित राय की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। इसमें जिले के भक्त व प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।
बैठक में समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। लोहरदगा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष संतोष लकड़ा को चुना गया। महासचिव के पद पर मिथुन तमेड़ा चुने गये।
केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष लकड़ा ने कहा कि समाज को संगठित करते हुए धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। कोरोन काल में जो सुस्त व्यवस्था देखा है, उसे दूर करते हुए भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
संतोष लकड़ा के अध्यक्ष पद पर चयनित होने पर विभिन हिन्दू संगठन के लोगों ने उन्हें बधाई दी।