नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकलने वाले हैं।
इस पहले उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली की रामलीला मैदान में बड़ी रैली की। इसे हल्ला बोल का नाम दिया।
रैली में राहुल गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाने साधे। मोदी को गरीब विरोधी और पूंजीपति का दोस्त करार दिया।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार अपने दोस्तों के लिए काम कर रहे हैं। उनके लाखों करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर चुकी है।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये गरीब जनता को मुआवजा के रूप में देख चुकी है। उन्हें अरबपति बना दिए।
रैली में भाजपा पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान आटा 22 रुपये लीटर था। आज यह 40 रुपये लीटर हो गया है।
उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिय में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी बात पर गजब-गजब कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने इसे उपलब्धि बताया है।
मजेदार यह है कि रैली में बोलने के लिए उन्होंने सामनों के दाम की लिस्ट लिखकर लाई थी। इसके बाद भी उन्हें इसका ध्यान नहीं रहा। हालांकि बाद में सॉरी बोलते हुए उसे केजी में बताया।