रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची के तत्वावधान में डांडिया-गरबा का आयोजन 1 अक्टूबर को होगा। शहर के रांची क्लब परिसर में शाम 6 बजे से यह होगा। इसके पोस्टर का विमोचन 19 सितंबर को किया गया।
मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल और सचिव विकास अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम का पोस्टर और टिकट होटल रेनडिव के सभागार में लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि बेस्ट डांसर कपल, वेस्ट डांस ग्रुप, बेस्ट कॉस्टयूम, बेस्ट सेल्फी, बेस्ट मेकअप और अन्य प्रकार के प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट आने वाले को स्पेशल गिफ्ट दिया जाएगा।
मंच के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि मुंबई से 9 लोगों की टीम लोगों को रंग बिरंगी लाइट और डीजे की तेज धुनों के बीच झुमाएगी। बच्चों के लिए विशेष रूप से गेम जोन की व्यवस्था की गई है। अलग-अलग तरह की राजस्थानी और गुजराती व्यंजनों का लुफ्त लोग उठा सकेंगे।
डांडिया राजस्थानी संस्कृति और गुजराती परिधान पहनकर पारिवारिक माहौल में किया जाएगा। डांडिया नाइट की अधिक जानकारी लेने के लिए विकास अग्रवाल 8797942294, सचिव विकाश अग्रवाल 9308014767 से संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम के संयोजक विशाल पाडिया और रोहित पोद्दार हैं।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विशाल पाडिया, दीपक गोयनका, मंडलीय उपाध्यक्ष सचिन मोतिका, उज्ज्वल मुरारका, सार्थक जैन, कुशल टेकरीवाल, सिद्धांत तोदी, आशीष डीडवानिया, सौरभ बजाज, अमित शर्मा, नीरज अग्रवाल, पवन मुरारका, आशीष डालमिया, अभिषेक जालान, राघव जालान, मुकेश शर्मा, अंकित अग्रवाल, समीर जोशी उपस्थित थे।