कराटे बेल्ट टेस्ट : इन श्रेणियों में बच्‍चे सफल घोषित, दिया गया प्रमाण पत्र

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड की ओर से एक दिवसीय बेल्ट टेस्ट का आयोजन 4 सितम्बर, 2022 को एयरपोर्ट कराटे क्लब, एयरपोर्ट पार्क हिनू रांची में किया गया।

इसमें एसएस कराटे कोचिंग और इबरार कराटे एकेडेमी के 30 बच्चों ने बेल्ट ग्रेडिंग में भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई मोहम्मद इबरार कुरैशी की देखरेख में टेस्‍ट हुआ। बच्चों का बेल्ट टेस्ट लेने में सह-प्रशिक्षक सोनू कुमार साहू ने सहयोग किया।

मुख्य प्रशिक्षक ने बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर बच्चो को सम्मानित किया गया।

दिव्या मानसी किड्स ग्रुप वाइट से येलो बेल्ट में सफल हुई।

अरमान रजा, सन्नी कुमार, राशि कुमारी, उत्कर्ष श्रीवास्तव, आशी श्रीवास्तव सीनियर ग्रुप वाइट से येलो बेल्ट में सफल हुए।

आस्था, आकांक्षा व विष्णु नंद शेखर येलो से ऑरेंज बेल्ट में सफल हुए।

कंचन कुमारी सिंह, अक्षरा आनंद, अक्षय आनंद और एमडी समीर ऑरेंज से ग्रीन बेल्ट में सफल हुए।

रोहिणी टोप्पो (बेबी) ब्लैक बेल्ट प्रथम डैन में सफल घोषित हुई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में काजल कुमारी गुप्ता, खुशबू कुमारी, किरण छेत्री ने सहयोग किया।