कांडी प्रखंड राजद अध्‍यक्ष इमामुद्दीन खान और उपाध्‍यक्ष बने विनय कुमार यादव

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में गुरुवार को प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित लातेहार प्रभारी बसन्त कुमार यादव द्वारा प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया।

चुनाव के दौरान पार्टी के सक्रिय सदस्य और प्राथमिक सदस्यों के बीच चुनाव सम्बन्धित प्रस्ताव रखा गया। उपस्थित सभी सक्रिय सदस्यों व प्राथमिक सदस्यों के अलावे पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए इमामुद्दीन खान का नाम प्रस्ताव में आया। पर्यवेक्षक द्वारा निर्विरोध रूप से इमामुद्दीन खान को अध्यक्ष पद पर के लिए चयन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष इमामुद्दीन खान द्वारा उपाध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार यादव को निर्विरोध चुना गया।

पर्यवेक्षक ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया, ताकि आने वाला समय में प्रखंड में राजद मजबूत स्थिति में रहेगी। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में हमारी पार्टी का विधायक बने।

नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान ने कहा कि मुझे राष्ट्रीय जनता दल से बेहद लगाव है। इस पार्टी का उत्थान करने व मजबूत करने के लिए रात दिन एक कर अपने पद व कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। उपाध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए मैं सदैव ततपरता के साथ कार्य करूंगा।

बैठक में युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार, चटनियां पंचायत मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, जोखन खलीफा, शिवनाथ यादव, नुरुल मियां, अनूप कुमार, लड्डू हवारी, जुब्रील खान, लालमोहम्मद खान सहित तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ता सहित अन्‍य शामिल थे।