jharkhand : कल से इन जिलों में होगी भारी बारिश, रखें अपना ख्‍याल

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। दक्षिण तटीय ओडिशा और आसपास एक प्रेशर बना था। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। इसका प्रभाव झारखंड में देखने को मिलेगा। राज्‍य के कई जिलों में कल से भारी बारिश होगी। कहीं-कहीं वज्रपात भी होने की आशंका है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 11 सितंबर को दी। हवा का रूख बदलने से मौसम में बदलाव संभव है।

17 सितंबर तक ये स्थिति

12 से 14 सितंबर को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

15 सितंबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल उम्‍मीद है।

16 और 17 सितंबर को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

यहां के लिए अलर्ट

12 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

यहां भारी बारिश

12 सितंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

13 सितंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

14 सितंबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। हमारे व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाएं। https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

1 thought on “jharkhand : कल से इन जिलों में होगी भारी बारिश, रखें अपना ख्‍याल

Comments are closed.