JHARKHAND : सरकारी स्‍कूलों की छुट्टी में संशोधन, आदेश जारी

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में संचालित सरकारी स्‍कूलों की छुट्टी में संशोधन किया गया है। इसका आदेश जिला शिक्षा अधीक्षक ने 29 सितंबर को जारी कर दिया। इसकी जानकारी भी स्‍कूलों को दी गई है।

जारी आदेश में कहा गया है कि 31 जुलाई, 2022 को जारी विभागीय अधिसूचना में प्रत्‍येक महीने के तीसरे शनिवार को अवकाश घोषि‍त किया गया है।

जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के 29 दिसंबर, 2021 द्वारा घोषित अवकाश तालिका में 17 सितंबर को विश्‍वकर्मा पूजा और जीवित पुत्रिका का अवकाश घोषित है। यह सितंबर माह का तीसरा शनिवार है।

जिले के विभिन्‍न शिक्षक संघों के अनुरोध पत्र के आलोक में घोषि‍त अवकाश तालिका में आंशिक संशोधन किया गया है। आदेश के मुताबिक 17 सितंबर यानी तीसरे शनिवार के बदले 8 अक्‍टूबर, 2022 को अवकाश घोषित किया गया है।