JHARKHAND : अलर्ट जारी, इन जिलों में 2 अक्‍टूबर को होगी भारी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

  • कल के लिए वज्रपात का अलर्ट जारी

रांची। उत्तर-पूर्व और उसके आसपास की बंगाल की खाड़ी में 1 अक्‍टूबर को साक्‍लोनिक सर्कुलेशन बनने वाला है। इसके प्रभाव से 2 अक्‍टूबर को झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश होगी। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। अभी तक के संकेत के मुताबिक दुर्गा पूजा में भी वर्षा होगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 28 सितंबर को दी।

आने वाले दिनों में भी बारिश होती रहेगी। राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलावा की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। हवा के रूख से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

03 अक्‍टूबर तक ये स्थिति

29 सितंबर से 1 अक्‍टूबर तक राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

2 अक्‍टूबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

3 और 4 अक्‍टूबर को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल उम्‍मीद है।

कल के लिए अलर्ट

29 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान सभी सुरक्षित स्‍थान पर रहें।

यहां भारी होगी

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।