बीएयू में आफताब मोहसिन सहित चार कर्मियों की विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सहायक आफताब मोहसिन लगभग 34 वर्षों की सेवा के बाद शुक्रवार 30 सितंबर को रिटायर हो गए।

उन्होंने फरवरी 1988 में अनुसंधान निदेशालय में सहायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। सहायक रहते हुए वह पिछले कुछ अरसे से प्रशाखा पदाधिकारी, क्रय पदाधिकारी और नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार भी देख रहे थे।

प्रशासन निदेशालय में कार्यरत पशुचिकित्सा संकाय के पत्राचार सह लेखा लिपिक अंबिका सिंह, कृषि संकाय की चतुर्थवर्गीय कर्मी सीता देवी और बागवानी विभाग के माली बलवा महतो ने भी शुक्रवार को अवकाश ग्रहण किया।

कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर संबंधित कार्यालयों में विदाई समारोह आयोजित कर उनके गुणों की चर्चा की गई। स्वस्थ दीर्घायुष्य की कामना की गई।