सरकारी जमीन से हटाया गया अति‍क्रमण, गुमटी तोड़ी गई

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत के गोसांग गांव में सरकारी भूमि से बुधवार को अतिक्रमण हटाया गया। अंचलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी की उपस्थिति में खाता संख्या 231, प्लॉट संख्या 421 से अतिक्रमण हटाया गया। उक्त भूमि पर महेन्द्र प्रजापति का 248 वर्ग कड़ी भूमि पर पक्की गुमटी बनी थी।

अंचल कार्यालय से अतिक्रमण हटाने का अंतिम नोटिस मिलने के बाद महेन्द्र प्रजापति ने गुमटी को खाली कर दिया था। उसके बाद अंचलाधिकारी की उपस्थिति में जेसीबी से निर्माण गुमटी को गिरा दिया गया। साथ ही उसी प्लॉट में अनिल सिंह के घर के सामने लगे फुश के छप्पर को भी हटाया गया।

उधर महेंद्र प्रजापति ने विभाग से मांग की है कि खाता संख्या 231, प्लॉट संख्या 421 जो सरकारी भूमि है, उसपर गांव के और लोगों ने अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किए हुए हैं। इसकी मापी कर प्लॉट 421 को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त किया जाए। सरकारी कार्रवाई सभी के ऊपर सामान रूप से होना चाहिए।

मौके पर सीआई जगरनाथ मांझी, राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार यादव भी उपस्थित थे।