करमा पूर्व संध्‍या समारोह में शामिल हुए डीसी, कहा-प्रकृति के बिना दुनियां में कुछ भी नहीं

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। करमा पूर्व संध्या समारोह का आयोजन रविवार को न्यू नगर भवन में किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ वाघमारे कृष्ण प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त डॉ वाघमारे कृष्ण प्रसाद ने कहा कि करमा प्रकृति से जुड़ा त्योहार है। प्रकृति है तो हम सब है, नहीं तो इस दुनिया में कुछ भी नहीं है। करमा पूजा प्रकृतियों के आधार से जुड़ा त्योहार है। करमा पूजा भाई बहन के लिए किया जाता है।

पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार ने कहा कि अपनी कला सांस्कृतिक की सेवा करते रहे। इसी तरह प्रकृति का समावेश करते हुए इस त्योहार को मनाते रहे। मां प्रकृति को हम सब मिलकर हमेशा नमस्कार करते रहें।

कार्यक्रम में किस्को बीडीओ अनिल मिंज, रांची राहे बीडीओ, आदिवासी कर्मचारी समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी सह सदस्य, अध्यक्ष किशोर उरांव, उपाध्यक्ष सचिव विनोद भगत, उपचिव गुहा उरांव, कोषाध्यक्ष अभिषेक एक्का, किस्को उप कोषाध्यक्ष अरविंद उरांव, मीडिया प्रभारी सुधीर उरांव मौजूद थे।

इसके अलावा अजय भगत, संरक्षक राजकुमारी देवी, संरक्षक धंजय भगत, संरक्षक सीताराम उरांव, मुख्य सलाहकार विफई उरांव, सलाहकार अंजू कुजूर, कुलदीप उरांव, सुलेन्द्र उरांव, धंजय भगत, सुखदेव उरांव, राधा उरांव, रुक्मणि देवी, रेखा कुमारी, सुखदेव उरांव, सुमति उरांव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।