सरकारी स्‍कूलों की छुट्टी में किया गया बदलाव, आदेश जारी

झारखंड शिक्षा
Spread the love

खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले के सरकारी स्‍कूलों की छुट्टी में बदलाव किया गया है। इसके तहत करमा पूजा के दिन यानी 6 सितंबर को स्‍कूलों में छुट्टी रहेगी। इसका आदेश खूंटी जिला शिक्षा अधीक्षक ने 5 सितंबर को जारी कर दिया।

आदेश में कहा गया है कि 31 जुलाई, 2022 को जारी विभागीय अधिसूचना के अंतर्गत राजकीयकृत विद्यालयों में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को अवकाश घोषित है। इस कार्यालय के 31 दिसंबर, 2021 के आदेश के अनुसार जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के लिए वर्ष 2022 के लिए अवकाश तालिका निर्गत है।

उक्त अवकाश तालिका के क्रमांक 25 के अनुसार 17 सितंबर, 2022 (तीसरे शनिवार) का विश्वकर्मा पूजा/चेहल्लुम का अवकाश निर्धारित है। जिले के शिक्षक संघों द्वारा किये गये अनुरोध पर 17 सितंबर (तीसरे शनिवार) को घोषित अवकाश को संशोधित करते हुए 6 सितंबर, 2022 को कर्मा पूजा अवकाश के रूप में सामजित किया जाता है।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी आदेश में लिखा है कि इसपर खूंटी उपायुक्त से प्राप्त सहमति की सहमति है। इसके आधार पर आदेश जारी किया गया है।