CG : फिर संतोष अग्रवाल बन सकते हैं जिला भाजपा अध्यक्ष

अन्य राज्य देश
Spread the love

  • कमल सोनी भी रेस में, दिनेश गांधी डोंगरगांव चुनाव लड़ने के इच्छुक

हेमंत वर्मा

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। सप्ताह के अंत में भाजपा को नया जिला अध्यक्ष मिल सकता है। इस पद के लिए दर्जनों दावेदार हैं। दिनेश गांधी, संतोष अग्रवाल, रमेश पटेल, राजेंद्र गोलछा, कोमल सिंह राजपूत, कमल सोनी, राजेश श्याम कर, शिव वर्मा प्रमुख दावेदार बताए जा रहे हैं। राजनांदगांव जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए अंतिम निर्णय पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को लेना है।

जिले के 6 विधानसभा सीट में राजनांदगांव से डॉ रमन सिंह ही निर्वाचित हुए हैं। वर्तमान में जो जिला अध्यक्ष नियुक्त होंगे, उन्हीं के नेतृत्व में 2023 में विधानसभा चुनाव, 2024 में लोकसभा चुनाव और 2025 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होंगे। ऐसे में पार्टी को मजबूत और दमदार चेहरा चाहिए।

मजबूत दावेदारों में दिनेश गांधी की चर्चा हो रही है। वह वर्तमान में जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष हैं। सूत्रों के अनुसार दिनेश गांधी डोंगरगांव विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इसकी प्रारंभिक तैयारी उन्होंने प्रारंभ भी कर दिया है। हालांकि समर्थक चाहते हैं कि उन्हें अध्यक्ष बनाया जाए।

इसी तरह पूर्व शहर अध्यक्ष रमेश पटेल का नाम भी सामने आया है। संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। शहरी क्षेत्रों में अच्छी पकड़ है।

जिला भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में राजेंद्र गोलछा का भी नाम सामने आया है। पूर्व में शहर अध्यक्ष रह चुके हैं।

दबंग नेता के तौर पर उनकी छवि है। अपने कार्यकाल में बसंतपुर टीआई से तू-तू मैं-मैं होने के बाद उन्होंने उसका ट्रांसफर करा कर ही दम लिया था।

जिला भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी भी हैं। पूर्व में रामजन्म महोत्सव कार्यक्रम में पार्टी में इसकी उपयोगिता बड़ी है। कमल सोनी छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री शोभा सोनी के भाई हैं। युवा चेहरा हैं। पार्टी अगर नए चेहरे पर दांव लगाएगी तो कमल सोनी के नाम पर सहमति बन सकती है।

जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं राजनांदगांव जिले के कद्दावर नेता संतोष अग्रवाल इस दौड़ में स्वाभाविक रूप से है। हालांकि पार्टी संविधान में उम्र दराज के चलते उनकी संभावना से किनारा किया जा रहा है। पार्टी के आंतरिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संतोष अग्रवाल को एक बार पुनः जिला भाजपा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

गौरतलब है कि दूसरी पंक्ति के नेताओं में नीलू शर्मा, भरत वर्मा, मधुसूदन यादव को प्रदेश की कोर कमेटी में लिया गया है। संतोष अग्रवाल को एक रणनीति के तहत जिला भाजपा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।