बिहार की IAS हरजोत कौर ने दिया विवादित बयान, देखें वायरल वीडियो

बिहार देश वायरल
Spread the love

पटना। बिहार की IAS हरजोत कौर ने विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने एक कार्यक्रम में छात्रा के सवाल पर झुंझलाते हुए बहुत ही अजीबोगरीब उत्तर दिया।

सवाल-जवाब का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर उक्‍त आईएएस की खिंचाई भी हो रही है।

यह मामला बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार तक भी पहुंच गया है। इसे उन्‍होंने गंभीरता से लिया है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज सुबह हमें इस बारे में जानकारी मिली कि उसने (हरजोत कौर) ऐसा कुछ बोल दिया है जिससे महिलाओं को बुरा लगा है।

सीएम ने कहा कि मैंने मामले की पूरी जानकारी ली है। हम सभी चीजों को देख रहे हैं। अगर कुछ भी गलत होगा तो कार्रवाई की जाएगी।