बेगूसराय गोलीकांड मामले में बड़ी कार्रवाई; एसपी ने 7 पुलिसकर्मियों को इस आरोप में किया सस्पेंड

बिहार देश
Spread the love

बेगूसराय। बिहार से बड़ी खबर आ रही है। बेगूसराय गोलीकांड मामले में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है।

पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार ने इस मामले में पहली विभागीय कार्रवाई करते हुए 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर गश्ती में लापरवाही बरतने का आरोप है। वहीं अभी तक हमला करने वाले अपराधकर्मी पुलिस की पकड़ से दूर ही हैं।

यहां बता दें कि मंगलवार को बेगूसराय में बाइक पर सवार दो सनकी बेखौफ बदमाशों ने अलग-अलग जगहों पर जाकर 11 लोगों को गोली मारी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गयी।

यहां यह भी बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर बिहार की राजनीति भी गरमायी हुई है। भाजपा ने इस घटना के विरोध में बुधवार को बेगूसराय बंद का आह्वान किया है। बंद का व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है।

वहीं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह भी बुधवार को बेगूसराय पहुंचे। उन्होंने मृतक चंदन के पैतृक गांव जाकर उनके शव को कंधा भी दिया।