Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

28 अगस्‍त, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

ऊर्जावान हैं, इसलिए मन में सोचे हुए काम को अवश्य परा कर लेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आराम अवश्य करें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी, लेकिन फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ सकता है। हल्का कर्ज लेना पड़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास नहीं करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। संतुष्टि नहीं होगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। धर्म के प्रति रुचि बढे़गी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही नहीं करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नवीन वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी पर भरोसा रखें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता के कारण थकान संभव है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम नहीं लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में नहीं पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद नहीं करें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

सामान्यतः आप कार्य को पूर्ण करके ही छोड़ते हो, जो हर दृष्टि से लाभदायक होगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में जल्दबाजी नहीं करें। फालतू खर्च पर ध्यान दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता और तनाव रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। कोई शुभ समाचार या बधाइयां मिलेंगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मगर सूझबूझ हावी रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन पर विचार करने के बाद निर्णय लें। फालतू खर्च से बचें। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल नहीं लें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। दूर से खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो तो कम बोलना ही सही है। फालतू बातों पर ध्यान नहीं दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में नहीं आएं। आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आध्यात्मिक कार्य सफल होंगे। धर्म में रूचि बढे़गी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय नहीं गवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप नहीं करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी नहीं करें। पुराना रोग उभर सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में नहीं पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा। पूजा पाठ में मन लगेगा। विश्वास बढे़गा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)