गढ़वा के रंका अनुमंडल को मिली डिग्री कॉलेज की सौगात

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड के गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की स्थापना होगी। इसकी स्‍थापना किये जाने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दी है।

मालूम हो कि 2008 से पूर्व रंका गढ़वा सदर अनुमंडल अंतर्गत आता था। अनुमंडल  बनने के बाद से रंका वासियों की डिग्री कॉलेज को लेकर मांग की जा रही थी।

मंत्री सह गढ़वा विधायक मिथि‍लेश कुमार ठाकुर और जिलावासियों की मांग को देखते हुए जनहित में डिग्री कॉलेज की स्थापना का निर्णय लिया है।

रंका में डिग्री कॉलेज शुरू होने से युवाओं को उच्च शिक्षा के कई अवसर प्राप्त होंगे। भविष्य में उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।