नीतीश कैबिनेट का विस्तार 15 अगस्त के बाद, जानें किस फॉर्मूले पर तय होंगे मंत्री पद

बिहार देश
Spread the love

पटना। अभी-अभी खबर आ रही है कि बिहार में सियासी उलटफेर के बाद बनी नयी सरकार में मंत्रीमंडल का विस्तार अब 15 अगस्त के बाद किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसपर स्थिति स्पष्ट की है।

बता दें कि महागठबंधन की सरकार एकबार फिर बनी है, जिसके मुखिया नीतीश कुमार को चुना गया है। नीतीश कुमार ने बुधवार को रिकॉर्ड आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रदेश में उपमुख्यमंत्री पद की कमान लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव को सौंपी गयी है।

जानकारी के अनुसार, इस बार महागठबंधन की नयी सरकार में जो कैबिनेट तय होगा, उसका फॉर्मूला 2015 के आधार पर तय होगा। इसके मुताबिक पांच विधायक पर एक मंत्री बनाये जायेंगे। नीतीश सरकार में अधिकतम 36 मंत्री बनाये जा सकते हैं।

राजद विधानसभा में 79 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। फॉर्मूले के तहत राजद के 15 मंत्री बन पायेंगे, जबकि 10 मंत्री जदयू से भी बनाये जायेंगे।

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस के चार मंत्री इस बार बनेंगे। सूत्रों के मुताबिक भाजपा कोटे के मंत्रियों के मिले विभाग राजद कोटे के मंत्रियों को दिया जायेगा।