नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने, देखें लाइव वीडियो

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन खेल प्रेमियों की खुशी को कई गुणा बढ़ा देने वाला रहा। ऐसा इसलिए कि टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया और वह डायमंड लीग मीट के लुसाने चरण का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।

इसी के साथ वह सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग के फाइनल में भी पहुंच गए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं। साथ ही उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

24 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने इस खिताब को हासिल करने के लिए पहले प्रयास में भाला 89.04 मीटर दूर फेंका। यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। वह चोट के कारण बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाए थे।

हरियाणा में पानीपत के रहने वाले चोपड़ा डायमंड लीग का कोई खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। चोपड़ा से पहले चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा डायमंड लीग मीट के शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय हैं।

लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 89.08 मीटर दूर जैवलिन फेंका, जो कि उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। इसके बाद नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर थ्रो किया, वहीं तीसरा अटेंप को उन्होंने स्किप कर दिया।

वहीं उनके चौथे प्रयास को फाउल करार दिया गया और पांचवें अटेम्प को उन्होंने फिर स्किप किया। फिर चोपड़ा का चौथा प्रयास फाउल करार दिया गया और पांचवें अटेम्प से उन्होंने दूर रहने का फैसला किया। अपने आखिरी प्रयास में नीरज ने 80.04 मीटर भाला फेंक कर यह खिताब अपने नाम किया।

जानें लुसाने डायमंड लीग में नीरज का प्रदर्शन

1.पहला प्रयास – 89.08 मीटर।

  1. दूसरा प्रयास – 85.18 मीटर।
  2. तीसरा प्रयास – स्किप।

4.चौथा प्रयास – फाउल।

5.पांचवां प्रयास – स्किप।

6.छठा प्रयास – 80.04 मीटर।