मुस्लिम पत्नी ने हिंदू पति को जबरन खिला दिया बीफ, तो शख्स ने उठाया ये खौफनाक कदम

अन्य राज्य देश
Spread the love

सूरत। ऐ मुहब्बत तेरे अंजाम पर रोना आया… जी हां! ऐसा ही हुआ है सूरत में। एक हिंदू शख्स को उसकी मुस्लिम पत्नी और साले ने जबरन बीफ खिला दिया। वो इतना ज्यादा आहत हुआ कि उसने आत्महत्या ही कर ली।

फेसबुक पर सुसाइड नोट भी छोड़ा। हालंकि ये नोट पुलिस की नजर में दो महीने बाद तब आया, जब किसी रिश्तेदार ने उसकी ये पोस्ट देखी। उसने पुलिस को बताया तो आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों को हिरासत में लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक रोहित प्रताप सिंह ने एक मुस्लिम लड़की सोनम अली से शादी की थी। दोनों सूरत में एक साथ काम करते थे। वहीं दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी का फैसला।

हालांकि रोहित के घर वालों ने शादी का काफी विरोध किया था। उन्होंने रोहित को बेदखल करने की धमकी तक दी थी, लेकिन वो नहीं माना और सोनम से शादी करके अलग रहने लगा।

फेसबुक पोस्ट में उसने लिखा कि उसकी पत्नी और साले अख्तर अली ने उसे जबरन बीफ खिलाया था। अपने दोस्तों से न्याय की अपील करते हुए उसने लिखा कि वो इस दुनिया को छोड़कर जा रहा है। उसकी मौत की जिम्मेदार सोनम और उसका भाई है। उसने लिखा कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बीफ खाने के बाद उसके दुनिया में रहने का मतलब नहीं है।

सूरत पुलिस का कहना है कि रोहित की मां ने उनके पास शिकायत दर्ज कराई थी। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मां वीना देनी का कहना है कि उन्हें बेटे के लिए इंसाफ चाहिए। उनका कहना है कि सोनम और उसके भाई ने रोहित की हत्या की। उसे आत्महत्या के लिए नहीं उकसाया गया। उसके सामने कोई और विकल्प नहीं था सिवाय खुदकुशी करने के।

एसीपी जेटी सोनारा का कहना है कि फेसबुक पोस्ट मामले की अहम साक्ष्य है। हमने केस दर्ज कर लिया है। पहली नजर में सोनम और शौकत अली संदेह के दायरे में हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है, क्योंकि विवाद दो संप्रदायों से जुड़ा है।