Jharkhand Weather

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, झारखंड के लिए स्‍पेशल मौसम बुलेटिन जारी, 19 और 20 अगस्‍त को ये असर

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • कई जिलों में तेज हवा चलने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश के संकेत

रांची। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन गया है। अगले 6 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए कल सुबह यानी 19 अगस्त तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी और इससे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना है। फिर इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है। इसका असर झारखंड के कई जिलों में पड़ेगा। रांची मौसम केंद्र ने 19 और 20 अगस्‍त के लिए स्‍पेशल बुलेटिन जारी की है।

नुकसान की आशंका भी

मौसम केंद्र के मुताबिक इसके प्रभाव से कई जि‍लों में तेज हवा चलने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कई कमजोर संरचना को नुकसान होने की आशंका है। अधिक बारिश होने के कारण कुछ क्षेत्रों में बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। कई जगह जल जमाव की स्थिति उत्‍पन्‍न हो सकती है। बाढ़ आने की आशंका भी है।

इन जिलों में भारी बारिश

मौसम केंद्र के मुताबिक 19 अगस्‍त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 20 अगस्‍त को लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला और खूंटी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

यहां बहुत भारी वर्षा

केंद्र के अनुसार 20 अगस्‍त को ही सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बा‍रिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।