लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, कहीं दिल को छू लेने वाली ये बातें

झारखंड
Spread the love

रांची। देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। झारखंड की राजधानी रांची ने भी इसमें बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने फिरायालाल चौक स्थित अपने प्याऊ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

झंडोत्तोलन के बाद बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलापाल राजेश गुप्ता पवन ने कहा कि 75 साल के भारत के गौरवगान को यहां चंद मिनटों में समेटना संभव नहीं है। अत: साथियों मैं अपने देश की माटी की कसम खाता हूं कि जितना मैंने इस देश से लिया है, उससे कई गुना वापिस लौटाऊंगा। आप भी मेरे साथ यह संकल्प लें और आज के दिन को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाएं।

वहीं लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूरे होने और यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की ओर से की जाने वाली एक पहल है।

आजादी का महोत्सव किसी विशेष जाति, धर्म अथवा राज्य नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के लिए महत्वपूर्ण है। इस राष्ट्रीय महोत्सव के दौरान सभी सरकारी भवन और घरों पर तिरंगा फहराया जा रहा है और रैलियां भी निकाली जा रही हैं, ताकि इसका महत्व लोगों तक पहुंचाया जा सके। आजादी के अमृत महोत्सव में लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दिया गया। शिक्षा, राजनीति, धर्म उद्योग, संस्कृति सभी जगह अब देश का अंतिम आदमी शामिल हो रहा है।

तमाम विपरीत हालातों के बावजूद हम कह सकते हैं कि यह देश कल भी सुनहरा था, इस देश का आज भी चमकीला है और आने वाला कल भी उजालों से रोशन होगा। हम सब अपने प्रयासों से इसे खूबसूरत और प्रगतिशील बनाएंगे। हम ने सपने बहुत देखे हैं, अब हमें सपनों को पूरा करना है।

यहां बता दें कि लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने हर घर तिरंगा अभियान में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तकरीबन 300 से अधिक तिरंगे सदस्यों के बीच बांटे।

झंडारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पाल राजेश गुप्ता पवन, अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष दिवाकर राजगढ़िया, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जैन, सचिव सुनील माथुर, कोषाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, अमित कुमार, रोहित कुमार, नीरज कुमार, रामबालक वर्मा आदि मौजूद रहे।