कुंग फू मास्टर कॉस्मो जि‍मिक पर बनी फिल्म ‘लाइफ ऑफ ए डोजो मास्टर’ रिलीज

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। कुंग फू मास्टर कॉस्मो जि‍मिक के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘लाइफ ऑफ ए डोजो मास्टर’ रिलीज किया गया। इसे चीता जीत कुने डू ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन और एम्प्टी हैंड कॉम्बैट के सहयोग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के करमवीर स्पोर्ट्स क्लब,अंधेरी (वेस्ट) में किया गया था। इस अवसर पर कॉस्मो जि‍मिक, सारा लैंग जि‍मिक, सगून वाघ, श्रीदेवी शेट्टी वाघ, अमरजीत शेट्टी और चीता यजनेश शेट्टी मौजूद थे।

‘लाइफ ऑफ ए कुंग फू मास्टर’ मास्टर कॉस्मो जि‍मिक के जीवन के एक सप्ताह की कहानी है, जो भारत के मणिपुर के सुदूर क्षेत्र में पैदा हुआ हुए। बाद में अमेरिका जाकर बस गए। मास्टर कॉस्मो को 8वीं डिग्री ब्लैक बेल्ट प्रदान करने वाले चीता जीत कुने डू ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन के संस्थापक ग्रैंडमास्टर चीता यजनेश शेट्टी कहते हैं। वे कहते हैं, ‘यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म लोगों को कुछ कर गुजरने की शिक्षा देती है। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। कॉस्मो जि‍मिक दुनिया के लिए एक उदाहरण है, जिन्होंने मार्शल आर्ट को एक अलग मुकाम दिया। लोगों को बताया कि मार्शल आर्ट लोगों को कुछ देने में विश्वास रखता है, ना कि लेने में। इसके जरिये कॉस्मो ने लाखो लोगों की मदद की। काफी लोगों को फ्री शिक्षा देकर उन्हें एक काबिल इंसान बनाया। उनके जीवन को एक मकसद दिया।‘

मास्टर कॉस्मो जिमिक कहते हैं, ‘आइए इस विश्व समुदाय में दूसरों की मदद करने के लिए कुछ करें। यह फिल्म आपको अच्छा करने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करेगा। दुनिया को बदलने के लिए जीवन को प्रभावित करेगा जैसे कि हम दोनों कोशिश कर रहे है। इंसान को कोशिश करते रहना चाहिए, चाहे सफलता मिले या ना मिले। लेकिन एक ना एक दिन कोशिश जरूर कामयाब होती है।‘