इस मामले में भी फंस सकती है केजरीवाल सरकार, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। केजरीवाल सरकार की शराब नीति की जांच चल रही है। अब शिक्षा विभाग पर जांच होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले उनके स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के खिलाफ जांच चल रही है। अब एक और मामले में केजरीवाल सरकार फंसती नजर आ रही है। दिल्‍ली के भाजपा सांसदों ने उप राज्‍यपाल वीके सक्‍सेना ने इस बाबत पत्र लिखा है।

दिल्ली के भाजपा सांसदों ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। इसमें उन्‍होंने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य आप नेताओं द्वारा किए गए ‘आप विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा द्वारा कथित प्रयास’ के आरोपों की जांच करने का अनुरोध किया।

जानकारी हो कि दिल्‍ली विधानसभा के दो दिन के विशेष सत्र में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर कई आरोप लगाये। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आप विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा के पास 800 करोड़ रुपये का फंड है। इसके सबूत अभी तक नहीं है।

पार्टी ने भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्‍त कि‍ये जाने का दावा किया है। हालांकि इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। उनका कहना है कि समय आने पर इसका खुलासा किया जाएगा।