weather alert

Jharkhand : तेज हवा चलने के साथ एक से तीन घंटे में इन जिलों में वज्रपात संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के इन जिलों के लोग सावधान रहें। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। बारिश भी हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। बारिश होने की भी संभावना है। कई जगहों तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर लातेहार, लोहरदगा, रांची, सिमडेगा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, रामगढ़, गिरिडीह, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, चतरा, दुमका, गोड्डा, पश्चिम सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। मौसम अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। अपना ख्‍याल रखें। सुरक्ष‍ित जगहों पर चले जाएं।

मौसम को देखते हुए लोगों से सुरक्षित जगहों में जाने की सलाह दी गई है। वे पेड़ के नीचे खड़ा नहीं हों। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।

  • मौसम सहित अन्‍य खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।