weather alert

Jharkhand : एक से तीन घंटे में इन जिलों में वज्रपात संभव, करें ये उपाय

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। सावधान रहें। झारखंड के इन जिलों के लिए लोग सतर्क रहें। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। बारिश भी हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। बारिश होने की भी संभावना है। कुछ स्‍थानों पर तेज हवा भी चल सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, रामगढ़, रांची, पश्चिम सिंहभूम, देवघर, खूंटी, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। मौसम अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। अपना ख्‍याल रखें। सुरक्ष‍ित जगहों पर चले जाएं।

मौसम को देखते हुए लोगों से सुरक्षित जगहों में जाने की सलाह दी गई है। वे पेड़ के नीचे खड़ा नहीं हों। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।