Jharkhand Weather

Jharkhand : एक से तीन घंटे में वज्रपात और बारिश संभव, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। सावधान रहें। झारखंड के इन जिलों के लिए लोग सतर्क रहें। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। बारिश भी हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। बारिश होने की भी संभावना है। कुछ स्‍थानों पर तेज हवा भी चल सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, दुमका, खूंटी, रांची, सिमडेगा, गुमला, गिरिडीह, लोहरदगा, कोडरमा जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। मौसम अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। अपना ख्‍याल रखें। सुरक्ष‍ित जगहों पर चले जाएं।

मौसम को देखते हुए लोगों से सुरक्षित जगहों में जाने की सलाह दी जाती है। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं हो। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।