झारखंड चैंबर चुनाव : टूटी परंपरा, नए लोग टक्‍कर देने उतरे मैदान में

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड चैंबर का चुनाव 10 और 11 सितंबर को होने वाला है। इसके लिए 27 से 30 अगस्त तक नामांकन पत्र भरे जाने हैं। इस बार चुनाव में परंपरा से हटकर नए लोग टक्‍कर देने को तैयार हो गए हैं। नए लोगों में अनिल यादव, बिनोद सोनी, अनीस सिंह, राजीव कुमार वर्मा, सुनील अग्रवाल, पारस जैन, संजय सिंह, बिनोद कुमार बक्शी, जसविंदर सिंह, शैलेश्वर दयाल सिंह, संतोष उरांव, विकाश सहाय, भूपेंद्र जग्गी, अनील सिन्हा एवं शैलेंद्र सुमन आदि हैं।

इन लोगों ने ऊर्जावान और जुझारू व्यक्तित्व को चुनाव मैदान में उतरने के लिए आमंत्रित भी किया है। इसके लिए संपर्क नंबर भी जारी किया है। इस संबंध में शैलेंद्र सुमन ने कहा कि चैंबर की शुरुआत के बाद संभवत ऐसा पहली बार हो रहा है कि कई सारे नए लोग चैंबर का चुनाव लड़ने को आतुर हैं। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य भी किए हैं।र

सुमन का मानना है कि चैंबर अब सामान्य व्यापारियों की भी पहचान बने। बिल्कुल धरातल के लोग भी चैंबर की कार्यसमिति में शामिल होकर अपने बीच के लोगों की विभिन्न व्यापारिक समस्याओं का निदान करने में सक्षम हो सकें। इसके लिए उन्होंने सबसे अपील भी की है कि नए लोगों को चैंबर से जोड़ें। निजी हित से ऊपर उठकर चैंबर के माध्यम से व्यापारी एवं उद्योगों की समस्याओं का निदान करने में अपना सक्षम योगदान दें।

व्यापारियों का मानना है कि वर्तमान में चैंबर में ज्यादातर बड़े-बड़े लोगों का बोलबाला है। छोटे व्यापारियों की आवाज कई बार दब जाती है। इसके लिए इन व्यापारियों को लगता है कि आगे बढ़कर चैंबर के कार्यों में अपने आप को शुमार करे। ऐसा करने से चैंबर भी नए विचारों से अवगत होगा।