डॉक्टरों ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को किया ब्रेन डेड घोषित, हार्ट भी नहीं कर रहा काम

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। सप्ताह भर से कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव मौत से लड़ रहे हैं। एम्स में वो पिछले सात से 8 दिन से बेहोश हैं। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि उनका हार्ट ठीक से काम नहीं कर रहा है। सिर के ऊपरी हिस्से में ऑक्सीजन नहीं पहुंचने की वजह से वह काला पड़ गया है।

डॉक्टर ने परिवार को जवाब दे दिया है। आइए जानते हैं क्या होता है ब्रेन डेड। मेडिकली ब्रेन डेड वह स्थिति होती है, जिसमें दिमाग रिएक्ट करना और दैनिक प्रक्रिया करना बंद कर देता है। जिसकी वजह से दिमाग से मिलने वाले संदेश शरीर के अंगों को नहीं मिलते हैं।

ऐसे में शरीर काम करना बंद कर देता है। जैसे सांस लेना, पलक झपकाना, आंखों की पुतली का रिस्पॉन्स नहीं करना, बॉडी मूमेंट मुख्य रूप से शामिल हैं।

ब्रेन डेड की स्थिति में शरीर में दिमाग सिर्फ काम नहीं करता है। लेकिन बाकी अंग जैसे लीवर, हार्ट और किडनी काम करते हैं। जिससे इंसान का शरीर जिंदा रहता है। लेकिन उसे दर्द का एहसास नहीं होता है। उसकी चेतना जीवित नहीं होती है। शरीर को किसी भी तरह की तकलीफ देने पर वो प्रतिक्रिया नहीं देती है।

ब्रेन डेड में इंसान सांस नहीं ले पाता है। इसलिए मरीज को वेंटिलेटर पर रखा जाता है ताकि उनकी सांस चलती रहें। क्योंकि हार्ट अपना काम कर रहा होता है। लीवर, किडनी काम करता है। लेकिन दिमाग से संदेश प्राप्त करके चलने वाले सारे अंग काम करना बंद कर देते हैं।

न्यूरॉलजिस्ट्स की मानें तो ब्रेन डेड घोषित पेशेंट कितने दिन या कितने घंटे जीता है वो ब्रेन डेड के कारणों पर निर्भर करता है। ब्रेन डेड में कुछ मरीज कुछ घंटे ही जी पाते हैं, तो कई दिन तक सर्वाइव करते हैं। हालांकि महीनों तक जीने के चांस बहुत ही कम होते हैं।