आजादी का अमृत महोत्‍सव पर गोस्सनर कॉलेज में प्रतियोगिता

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित गोस्सनर कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव की कड़ी में 10 अगस्‍त को स्लोगन और नारा लेखन प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता का विषय ‘देश भक्ति तथा आजादी का अमृत महोत्सव’ था। विद्यार्थियों ने रचनात्मकता के साथ देश प्रेम को बहुत ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता की शुरुआत मास कॉम विभाग के प्रो अनुज कुमार के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने कहा कि भारतीयों के लिए ये गर्व की बात है कि इस वर्ष हम स्‍वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस प्रतियोगिता को आयोजित करने के पीछे का उद्देश्य है कि हम आजाद भारत के नागरिक मिल कर इस उत्सव को मनाए।

कॉलेज की प्रो इंचार्ज प्रो ईलानी पूर्ति ने कहा कि यहां आजादी का अमृत महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्लोगन और नारा लेखन के साथ गीत प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, झांकी इत्यादि भी आयोजित किये जाएंगे।

इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 15 अगस्त के कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर मास कॉम विभाग की प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग, प्रो संतोष कुमार, प्रो मीना झा सहित अन्य उपस्थित थे।