वज्रपात गिरने से दो लोगों की मौत, तीन महिलाएं घायल

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर वज्रपात (ठनका) गिरने से दो व्यक्ति की मौत हो गयी। तीन महिलाएं घायल हो गयी। घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मंझिआंव भेजा गया। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर की है। बेलहथ गांव निवासी 45 वर्षीय जगदीश यादव खेत मे मवेशी चरा रहे थे। तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और ठनका गिरने से उनकी मृत्यु हो गयी। दूसरी घटना नारायणपुर गांव की है। यहां सागर चौधरी की 50 वर्षीया पत्नी गायत्री देवी की ठनका गिरने से मौत हो गयी।

ठनका गिरने से तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलों में सुदर्शन चौधरी की 45 वर्षीया पत्नी प्रमिला देवी, संतोष चौधरी की 40 वर्षीया पत्नी दुर्गा देवी व मुंद्रिका चौधरी की 55 वर्षीया पत्नी बिफनी कुंवर शामिल हैं। उक्त सभी महिला खेत में धान की रोपनी कर रही थीं। सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मंझिआंव भेजा गया है।

बता दें कि बीते गुरुवार को भी वज्रपात से चटनिया गांव का एक युवक व सोनपुरवा गांव के खदेरन राम की सात बकरियो की मौत हो गयी थी। लगातार दो दिनों से वज्रपात की घटना से लोग सकते में हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेबपोर्टल दैनिक भारत 24 ठनका गिरने के प्रति लोगों को सचेत करता रहा है। इसकी जानकारी मौसम विभाग के सहयोग से एक से तीन घंटे पहले देता है। मौसम की अन्‍य खबरों की जानकारी भी लगातार देता है। आप सीधे साइट dainikbharat24.com पर जाकर भी खबरें पढ़ सकते हैं।