टिको कब्रि‍स्तान का विवाद सुलझा, दोनों समुदाय में समझौता

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। टिको कब्रिस्‍तान का विवाद सुलझ गया। दोनों समुदाय के बीच समझौता हो गया है। पक्षों के बीच चहारदीवारी निर्माण के लिए सीमांकन किया गया। सीमांकन स्थल के प्‍वाइंट से दोनों पक्ष घेराबंदी को सहमत हुए।

जानकारी हो कि टिको में समुदाय विशेष के कब्रिस्तान निर्माण का कार्य चल रहा था। इसमें स्थानीय ग्रामीणों द्वारा गैरमजरूआ जमीन को घेरने के संबंध में आपत्ति दर्ज कराई गई थी। आपत्ति के आलोक में लगभग 6 महीने से काम बंद था l इस बीच कई बार ग्रामीणों एवं दोनों पक्षों के बीच में बैठक कर मामला सुलझाने का प्रयास किया गया। हालांकि नतीजा सिफर रहा था।

अंचल अधिकारी की उपस्थिति में 6 जुलाई को दोनों पक्षों के बीच स्थल पर ही बातचीत कर समझौता कराया गया। दोनों पक्षों के बीच चहारदीवारी निर्माण के लिए सीमांकन किया गया। सीमांकन स्थल की प्‍वाइंट से दोनों पक्ष घेराबंदी को सहमत हुए। सहमति के बाद दोनों पक्षों ने आपस में हाथ मिलाकर गिले-शिकवे दूर करने की बात कही। सद्भावना के साथ मिलकर रहने का निर्णय लिया।

मौके पर संतोष उरांव, ग्राम के पाहन जीतू पाहन, उप मुखिया वीणा देवी, चौकीदार अजय कुमार पासवान, राजू पासवान, घनश्याम यादव के साथ शमशेर खान, अजीम खान एवं अन्य लोग उपस्थित थे।