indian-railway

ये ट्रेनों बेंगलुरु कैंट और यशवंतपुर स्टेशन की जगह चलेगी विश्वेश्वरय्या टर्मिनल से

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनों का स्थानांतरण सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु पर किया जाएगा। अब ये ट्रेने बेंगलुरु कैंट/यशवंतपुर स्टेशन के स्थान पर सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से चलेंगी।

ट्रेन संख्या 18637 हटिया-बेंगलुरु कैंट साप्ताहिक एक्‍सप्रेस यात्रा प्रारंभ 16 जुलाई, 2022 से हटिया से खुलकर बेंगलुरु कैंट के स्थान पर सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु जाएगी।

यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार हटिया से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का कृष्णराजपुरम आगमन 2.23 बजे एवं प्रस्थान 02.25 बजे और सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु आगमन 3.15 बजे होगा। ट्रेन की समय सारणी और ठहराव अन्य स्टेशनों पर पूर्ववत रहेगी।

ट्रेन संख्या 18638 बेंगलुरु कैंट-हटिया साप्ताहिक एक्‍सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 19 जुलाई, 2022 से बेंगलुरु कैंट के स्थान पर सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी। ट्रेन प्रत्येक मंगलवार सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से प्रस्थान 00.30 बजे, कृष्णराजपुरम आगमन 00.43 बजे एवं प्रस्थान 00.45 बजे होगा। ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव अन्य स्टेशनों पर पूर्ववत रहेगी।

ट्रेन संख्या 12835 हटिया-यशवंतपुर द्वि-साप्ताहिक एक्‍सप्रेस यात्रा प्रारंभ 19 जुलाई, 2022 से हटिया से प्रस्थान कर यशवंतपुर के स्थान पर सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार एवं रविवार, हटिया से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु आगमन 03.15 बजे होगा। ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव अन्य स्टेशनों पर पूर्ववत रहेगी।

ट्रेन संख्या 12836 यशवंतपुर-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्‍सप्रेस यात्रा प्रारंभ 21 जुलाई, 2022 से यशवंतपुर के स्थान पर सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 12836 सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्‍सप्रेस 21 जुलाई, 2022 से प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से प्रस्थान 08.50 बजे, कृष्णराजपुरम आगमन 09.04 बजे एवं प्रस्थान 09.05 बजे होगा। ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव अन्य स्टेशनों पर पूर्ववत रहेगी।