स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में शुरू हुई स्काउट गाइड प्रशिक्षण की कक्षाएं

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में गुरुवार को स्काउट गाइड प्रशिक्षण की कक्षाएं आरंभ हुई। इसमें कक्षा 5 से 9 तक के बच्चे शामिल हुए। स्काउट गाइड डी चार्ल्स, कुणाल और सुरेश ने बच्चों को स्काउट गाइड की कार्यशैली, उसकी उपयोगिता और प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया।

बेसिक शिक्षा देते हुए उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण बच्चों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में सहायक होते हैं। जो बच्चे स्काउट एंड गाइड में प्रशिक्षण पाते हैं, उन्हें भविष्य में आर्मी, पुलिस, एयरफोर्स, सीमा सशस्त्र बल की नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाती है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन एवं शिक्षक भी उपस्थित थे।