रातू (रांची)। झारखंड की राजधानी रांची के रातू स्थित समर्पण दीप बीएड कॉलेज ने दसवां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के सचिव नंदकिशोर गुप्ता, प्रबंधन समिति के सदस्य विशाल कुमार, जितेन्द्र कुमार, प्राचार्य डॉ रजनीश पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्थान के सत्र 2021-23 के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सौभ्या कुमारी ने शिव तांडव नृत्य कर उपस्थिति जन समूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन कैन्हया केसरी ने किया। धन्यवाद संस्थान के विभागाध्यक्ष दशरथ महतो ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के लीला सिंह, शशि तिर्की, आंनद भगत, चंदन कुमार मिश्र, अच्युतानंद, वासिफ शाह भी उपस्थित थे।