‘बालिका बधू 2’ फेम केतकी दवे के पति रसिक दवे का 65 साल की उम्र में निधन, महाभारत में नंद की निभाई थी भूमिका

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आयी है। टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘बालिका बधू 2’ फेम केतकी दवे के पति और एक्टर रसिक दवे नहीं रहे। मुंबई में 65 साल की उम्र में किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया।

यहां बता दें कि केतकी दवे के पति रसिक दवे एक गुजराती थिएटर कलाकार थे। उन्होंने कई टीवी शो में अभिनय किया था। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रसिक पिछले दो साल से डायलिसिस पर थे।

उनकी किडनी लगातार खराब होती जा रही थी। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। रिपोर्ट की मानें, तो उनका आज सुबह 7 बजे अंतिम संस्कार हो गया।

रसिक दवे ने टीवी शो महाभारत में नंद की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वो संस्कार – धरोहर अपनों की शो में भी नजर आए थे। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 1982 में की थी।

उन्होंने एक गुजराती फिल्म पुत्र वधू से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। रसिक और उनकी पत्नी केतकी ने रियलिटी शो नच बलिए में भी हिस्सा लिया था।